What is Gift Nifty
Nifty vs Gift Nifty :
अक्सर लोग हमसे पूछते हैं कि ये Gift Nifty क्या है और ये Nifty (निफ्टी50) से अलग कैसे है ??
लोग Gift Nifty और Nifty से कन्फ्यूज हो जाते हैं , तो मैं आज आप को Nifty और Gift Nifty के बारे में बताता हूं ।
⚡Nifty क्या है ??
National Stock Exchange (NSE) का main stock market index है
यह देश की Top 50 companies का परफॉर्मेंस बैरोमीटर है जैसे रिलायंस , इन्फोसिस , Tata Steel, HDFC Bank , SBI Bank , MAHINDRA आदि आदि , इसे large cap company भी कह सकते हैं ।
SIP, Mutual Fund , long-term investment इसी पर आधारित होते हैं । यह सुबह 9.15 से अपराह्न 3.30 pm तक खुली रहती है।
⚡GIFT NIFTY क्या है ?
यह Nifty का future contract है
पहले इसे SGX Nifty कहते थे
अब यह GIFT City अहमदाबाद (India) में ट्रेड होता है । इसलिए इसका नाम SGX NIFTY से बदल कर GIFT NIFTY कर दिया गया है ।
⚡इसका काम है:
Global investors को trade करने देना
Market यानी NSE /BSE को GLOBAL HAPPENINGS का early संकेत (indicator) देता है ।
🔶दोनों में मुख्य अंतर नीचे दिया हूं
🔶 Nifty vs GIFT Nifty (Simple Difference)
पॉइंट्स समझिए
Nifty : यह 50 बड़ी कंपनियां का प्रदर्शन indicate करता है इसलिए इसे Nifty 50 भी कहते हैं ।
GIFT Nifty
यह Futures contract यानि derivatives (Nifty पर आधारित) होता है ।
कहाँ ट्रेड होता है ?
NIFTY50 : NSE stock exchange Mumbai (India) में
GIFT City अहमदाबाद (International exchange IFSC) में ट्रेड होती है ।
Currency
Nifty50 हमेशा INR रु(Rupee) में ट्रेड होती है ।
GIFT NIFTY : यह
$ (Dollar) में ट्रेड होती है ।
Timing
NIFTY50 IST सुबह 9:15 AM – 3:30 PM
🔶Gift NIFTY :
यह दो सेशन में ट्रेड करती है सुबह 6.30AM to 3.40PM फिर 4.35PM to 2.45AM IST मतलब करीब 21 घंटे क्योंकि ग्लोबल टाइम कवर करनी होती है ।
Use
🔶Nifty50 : Mostly retail investors
🔶Gift Nifty :
Retail + Institutional
Mainly global/institutional
🔶 Real Life Example
👉 रात में US market गिर गया
➡️ अगली सुबह GIFT Nifty पहले गिरेगा
➡️ फिर Indian market (Nifty) भी नीचे खुल सकता है
इसलिए traders GIFT Nifty देखकर decision लेते हैं।
🔥 कौन बेहतर है?
✅ Long-term investor (हम /आप जैसे के लिए)
👉 Nifty is BEST
SIP, mutual fund, wealth creation
Stable & real market performance
Gift Nifty :
⚡ Trader / Expert के लिए
GIFT Nifty useful है
Global cues समझने के लिए
Overnight trading / hedging आदि के लिए ।
⚡Gift Nifty पहले केवल Foreign Investors / NRI के लिए खुला था लेकिन अब रेजिडेंट इंडियन यानी हम आप भी इसमें सीमित मात्रा में ट्रेड / खरीदारी कर सकते हैं ।
⚡अगर आपको Gift Nifty में trade करने में रुचि है तो हमसे कहिए , इसकी कुछ अलग Formalities है उसको पूरा कर आप भी शुरुवात कर सकते हैं ।
Only for educational Purpose.
@Ajit

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ