Taxability of FnO profit
क्या आप FnO Future n Option ) trading करते हैं ??
क्या आप Job (सैलरी), Retired (पेंशन ) , या किसी व्यवसाय के साथ साथ साथ FnO ट्रेडिंग भी करते हैं ? या अपने PAN number पर किसी एजेंट से करवाते हैं ??
तो इतना समझ लीजिए कि FnO की ट्रेडिंग से होने वाली आय Capital Gain के अंदर नहीं आती , इसको आप का बिजनेस प्रॉफिट माना जाता है और इसकी आय आप के Tax Slab Rate par Taxable होगी ।
मान लीजिए आप job करते है या आप को पेंशन मिलती है या आप कोई व्यवसाय करते हैं और सालाना आय 8 लाख है , FnO से आप की आय 5 लाख है इसतरह पेंशन , सैलरी आदि जोड़ कर आप की आय 13 लाख हुए तो आप को 13 लाख पर टैक्स देनी होगी , capital gain calculation के तरह 8 लाख पर अलग से (exempt ) और 5 लाख पर अलग से 12.5% calculate नहीं होगी ।
वैसे अगर आप को FnO ट्रेडिंग में नुकसान हुआ है तो अपनी पेंशन या सैलरी इनकम से इसको set off नहीं कर सकते है ,
हां अगर कोई बिजनेस करते हैं तो बिजनेस आय से FnO ट्रेडिंग से हुए नुकसान को 8 साल तक सेट ऑफ कर सकते हैं ।
इसलिए अगर FnO ट्रेडिंग करते हैं तो पहले Tax effect समझिए नहीं तो जिसको आप थोड़ी profit समझ रहे हैं कहीं वो आप को ज्यादा Tax लगवा कर नुकसान न कर दे ।
@Ajit
#ApkaTaxwalaApkabachatwala
#www.etaashfinserve.com
