FD का बाप
FD का बाप है ये Fund आम तौर पर लोग बैंक FD को सुरक्षित समझते हैं क्योंकि इसमें रिस्क नहीं रहता है भले ही रिटर्न्स कम हो । आम तौर पर ज्यादातर लोग शेयर मार्केट को डुबाने वाला ही समझते हैं और उससे दूर ही रहना चाहते हैं , लेकिन आज हम आप को एक ऐसा फंड बताएंगे जो शेयर मार्केट से जुड़ा तो है लेकिन रिस्क बिल्कुल नहीं है और FD से अच्छा रिटर्न देता है , ये फंड है Arbitrage Fund. इस फंड में Risk लगभग जीरो है और रिटर्न FD से ऊपर और post tax return भी शानदार । क्या है ARBITRAGE FUND ? आर्बिट्रेज एक तरीका है जिसमें एक ही चीज (जैसे कोई शेयर) को एक बाज़ार में सस्ता खरीदकर, उसी समय दूसरे बाजार में महंगा बेच दिया जाता है. इस खरीद और बिक्री के फर्क से थोड़ा-थोड़ा मुनाफा कमाया जाता है. मान लीजिए एक शेयर की कीमत कैश मार्केट (जहां आज ही सौदा होता है) में ₹100 है. वही शेयर फ्यूचर्स मार्केट (जहां भविष्य की तारीख में सौदा तय होता है) में ₹102 का मिल रहा है. तो फंड मैनेजर उस शेयर को कैश मार्केट से ₹100 में खरीद लेगा और फ्यूचर्स मार्केट में ₹102 में बेच देगा. इस तरह ₹2 का फायदा मिल गया, वो...