All About HUF
HUF क्या है ? क्या आप के पास कोई Ancesteral Property है जैसे कि आप के पुरखों या आपके पिता जी द्वारा खरीदा गया Flat / Shop या कोई दूसरे property जिससे कि नियमित आय होती है ? क्या ये आय आपके PERSONAL INCOME में जुड़ कर आपका tax slab बढ़ा रहा है ? अगर हां तो अब समय है कि Ancestral Property Income को अपने Personal Income से अलग कर दें , कानूनी तरीके से । क्या करना है आपको ? आपको Hindu Undivided Family (HUF) बनानी है और सारे वैसे income को HUF income में Divert करनी है । जब आप HUF create करेंगे तो आप इसका Karta होंगे इसका अलग से PAN नंबर होगा अलग से Bank Account होगा । Income उसी बैंक अकाउंट में जाएगा , As a Karta आप उस बैंक account को operate करेंगे , और इनकम Tax return भी उसी HUF PAN number पर होगी । समझ लीजिए कि HUF का PAN एक Seperate Entity है और जैसे आपको Tax में 3 लाख तक छूट मिलती है , 12 लाख तक टैक्स फ्री इनकम होती है , वो सारी benefits आप अलग से ले सकते हैं । HUF के नाम पर आप सब तरह के बचत और निवेश भी कर सकते हैं । इस...