MARRIED WOMEN'S PROPERTY ACT
क्या आप जानते हैं Married Women’s Property Act के बारे में
MWP Act एक ऐसा कानून है जो married व्यक्ति की life insurance policy को उसकी wife और बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित बना देता है।
मान लीजिए आपने बैंक से किसी काम के लिए लोन लिए हैं जैसे कार खरीदने , घर बनाने आदि, या बिजनेस उधार , creditors आदि है या लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी गिरवी रखे हैं , ऐसी हालत में कोई अनहोनी होने पर इंश्योरेंस से मिले पैसे पर बैंक , क्रेडिटर आदि का हक पहले होगा , उनको पहले चुकाना होगा ।
लेकिन अगर आप पॉलिसी लेते समय MWP Box को टिक कर देते हैं तो फिर ये Act लागू हो जाएगा
इस एक्ट के तहत ली गई policy का पैसा न तो किसी बैंक , किसी creditor (कर्ज देने वाले) या किसी रिश्तेदार द्वारा claim किया जा सकता है और न ही किसी legal dispute में अटकता है।
यह policy एक तरह से trust बन जाती है, जिसमें सिर्फ पत्नी और बच्चे ही beneficiary होते हैं, और इसे बाद में बदला भी नहीं जा सकता।
मजे की बात यह है कि अगर Endonment पॉलिसी है और पति के जीवित रहते money back होता है तो वह पैसा भी पति को नहीं बल्कि पत्नी और बच्चों को ही मिलता है ।
MWP केवल life Insurance में ही लागू होती है , चाहे जिस तरह की life Insurance हो ।
इस तरह MWP महिला एवं परिवार सुरक्षा का powerful option है।
अधिक जानकारी के लिए हमे संपर्क कर सकते हैं कभी भी ।
@अजित

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ