NPS से रिटायरमेंट (Superannuation) पर ऑनलाइन Exit कैसे करें?
समृद्धि की पाठशाला NPS से रिटायरमेंट (Superannuation) पर ऑनलाइन Exit कैसे करें? Step by Step Guide यदि आपने Individual NPS Account (Corporate NPS नहीं) लिया है और अब रिटायरमेंट (Superannuation) पर अपना NPS Account बंद करके राशि प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाइन की जा सकती है। Step 1 : आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें सबसे पहले निम्नलिखित दस्तावेजों की साफ़ Soft Copy (JPG/PDF) तैयार रखें: ✅ PRAN Card ✅ Masked Aadhaar Card (दोनों तरफ) ✅ PAN Card ✅ Cancelled Cheque (जिस बैंक खाते में राशि चाहिए) Step 2 : NPS Account में Login करें अपने NPS Account में OTP के माध्यम से Login करें। Login के बाद Dashboard पर आपको दिखाई देगा: - कुल निवेश (Total Contribution) - वर्तमान Corpus Value - अन्य Account Details Step 3 : Exit / Withdrawal विकल्प चुनें Dashboard के बाईं ओर दिए गए Menu में Exit / Withdrawal पर क्लिक करें। Step 4 : Superannuation चुनें यदि आप रिटायरमेंट की आयु पूरी कर चुके हैं, तो Superannuation विकल्प चुनें। Step 5 : Lump Sum एवं Annuity का विकल्प चुनें अब सिस्टम आपस...